कोटा। अकलंक कॉलेज ऑफ एजुकेशन में साइबर सिक्योरिटी विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सजग करना तथा सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए जागरूक बनाना था।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि प्रवीण जैन (आईपीएस, कोटा क्राइम ब्रांच), कार्यक्रम अध्यक्ष पीयूष जैन, सचिव अनिमेष जैन, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पिंकी श्रीवास्तव, उप-प्राचार्या नम्रता जैन, एनएसएस समिति की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंजना गुप्ता, डॉ. सोनल, इंटर्नशिप समिति की डॉ. सुनयना गंगेले एवं डॉ. सुमिता कपूर द्वारा किया गया।तत्पश्चात मुख्य वक्ता प्रवीण जैन का स्वागत पियूष जैन द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में पीयूष जैन ने विद्यार्थियों को डिजिटल युग में सतर्क रहने, तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने तथा साइबर सुरक्षा को दैनिक आदतों का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
मुख्य वक्ता प्रवीण जैन (आईपीएस) ने अपने व्याख्यान में साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया सुरक्षा, बैंकिंग फ्रॉड एवं विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक जानकारियाँ साझा कीं।
समापन अवसर पर प्राचार्या डॉ. पिंकी श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि, अध्यक्ष एवं सभी उपस्थित अतिथियों तथा सहभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को डिजिटल चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाते हैं।
कार्यक्रम का मंच संचालन कु. मेघा वर्मा एवं कु. वर्षा रानी द्वारा किया गया। छात्राओं इरम आशिया, लक्ष्मी तथा छात्र मयंक शर्मा, राहुल एवं उत्कर्ष दाधीच ने कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं में सराहनीय सहयोग प्रदान किया।





