थाना सारोला कलां अवैध मादक पदार्थ 56 ग्राम डोडाचूरा मय 01 लग्जरी कार के 03 आरोपी गिरफ्तार।
अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस का सख्त संदेश एनडीपीएस एक्ट की धारा 30 के तहत में जिले में एक साथ बड़ा एक्शन।
झालावाड़। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि संगठित अपराध अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध जिला स्तर पर विशेष अभियान बलाया जा रहा है जिसमें अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, अवैध मादक पदार्थों का परिवहन, अवैध मादक पदार्थों के निर्माण संबंधित व अवैध मादक पदार्थों की खपत से संबंधित अवैध कार्यों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध जिला स्पेशल टीम व जिले के समस्त थाना अधिकारियों को थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन कर प्रभावी कार्यवाही किये जाने बाबत निर्देशित किया हुआ है। अभियान के तहत भागचन्द मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड के निर्देशन में पुलिस थाना सारोला कलां द्वारा अवैध मादक तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुऐ एन. डी.पी.एस एक्ट की धारा 30 जिसके अंतर्गत वाणिज्यिक मात्रा में मादक पदार्थों से संबंधित अपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की तैयारी करते है के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करी में प्रयुक्त 01 लग्जरी कार के साथ 03 आरोपियों को मादक पदार्थ तरकरी की सौदेबाजी से पूर्व ही गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।
घटना विवरणः-
गरिमा जिंदल पुलिस उप अधीक्षक वृत्त खानपुर के सुपरविजन में बुद्धराम थानाधिकारी थाना सारोला कलां के नेतृत्व में थाना सारोला कलां पर गठित विशेष टीम द्वारा दिनांक 18.02.2026 की शाम को ईदगाहा के पास तारज रोड सारोला कलां पर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान अकलेरा की तरफ से केटा कार से आते हुऐ उपरोक्त राजूराम, देवेन्द्र उर्फ मोन्टू श्रवण को अवैध गतिविधियों में संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा उक्त तीनो व्यक्तियों को डिटेन कर मय केटा कार को जप्त कर हिरासत पुलिस लिया गया। दौराने पुछताछ दिनांक 19.02.2025 को राजूराम ने बताया कि हम लोग अकलेरा, कामखेडा कि तरफ 300 किलोग्राम डोडा चुरा का सौंदा करने आये थे। पुलिस जाप्ते को नाकाबंदी करते हुए देखकर हमारे पास गाडी में रखे डोडा चुरा में प्रयुक्त पांच खाली प्लास्टिक के कटटो को नाकाबंदी स्थान से कुछ दूरी पर नाले के पास फेक दिये थे। उक्त पूछताछ की सूचना पर तीनों आरोपीयों को मौके पर तारज रोड नाले के पास ले जाकर तस्दीक की गई तो रोड के पास नाले की दीवार के पास निचे पांच खाली कटटे रसी से बंदे हुए मिले जिने खोलकर देखा तो सभी कटटो में थोडी थोडी मात्रा में कुल 56 ग्राम अवैध डोडा चुरा बरामद हुआ। इस प्रकार आरोपीगण राजूराम, देवेन्द्र उर्फ मोन्टू श्रवण द्वारा पूर्व से ही वाणिज्यक मात्रा में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी कर रहे है तथा वर्तमान में पूर्ण तैयारी किए हुए है तथा अन्य लोगों के साथ षडयंत्र कर रहे है। उक्त तीनो आरोपीगणों का कृत्य धारा 8/15,30 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पाया जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया। घटना में प्रयुक्त वाहन केटा गाडी को जप्त किया गया। प्रकरण का अनुसंधान रविन्द्र सिंह थानाधिकारी थाना खानपुर के सिपुर्द किया गया। आरोपीगणों से इतनी बडी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो की सौदेबाजी कर उसकी खपत कहां-कहां की जानी थी तथा उसके साथ तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन सम्मिलित है इस संबंध में आरोपीगणों से गहनता से अनुसंधान जारी है।
- नोटः- देवेन्द्र पारीक उर्फ मोन्टू के विरूद्र में 30 प्रकरण व आरोपी श्रवण के खिलाफ 2 प्रकरण एनडीपीएस में दर्ज है।
गिरफतार मुलजिमानः-
01. राजूराम पुत्र सत्यनारायण जाति बिश्नोई उम्र 32 साल निवासी धायलो की ढाणी डांगियावास थाना डांगियावास जिला जोधपुर शहर राज.
02 देवेन्द्र पारीक उर्फ मोन्टू पुत्र भंवरलाल जाति ब्राहमण उम्र 46 साल निवासी बलदेवनगर आखलिया चौराहा थाना देवनगर जिला जोधपुर शहर राज.
03. श्रवण पुत्र मोहनलाल जाति मीरासी उम्र 25 साल निवासी खातियासनी थाना डांगियावास जिला जोधपुर शहर राज.गठित
- टीमः-
01. बुद्धराम थानाधिकारी थाना सारोला कलां
02. सीताराम एएसआई थाना सारोला कलां
03.भोजराज कानि 807 थाना सारोला कलां
04.लोकेश कानि 789 थाना सारोला कलां
05.सुखराम कानि 1553 थाना सारोला कलां
06.अजय कुमार आसूचना अधिकारी थाना सारोला कलां
विशेष भूमिकाः सीताराम एएसआई थाना सारोला कलां





