पुलिस थाना जावर द्वारा मादक पदार्थ के उत्पादन करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

On: February 20, 2026 9:43 AM
Follow Us:

आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा के हरे पोधो जड सहित जिनका वजन कुल 121 किलो 350 ग्राम को किया जप्त


झालावाड़। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया की सम्पूर्ण जिले में मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम एवं मादक पदार्थ तस्करी के दर्ज प्रकरणों के फरार वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त विशेष अभियान के तहत थानाधिकारी पुलिस थाना जावर द्वारा अपनें आसुचना तंत्र के माध्यम से आसुचना प्राप्त कर हरिसिहं पुत्र घासीलाल जाति भील उम्र 35 साल निवासी कचनारिया खुर्द थाना हरनावदा शाहजी जिला बाराँ राज. के कब्जे शुदा खेत से गैहु की फसल की आड में उगे अवैध मादक पदार्थ गांजा के हरे पोधों जड सहित जिनका वजन कुल 121 किलो 350 ग्राम को जप्त कर आरोपी हरिसिहं को गिरफ्तार करनें में सफलता अर्जित की है।

1004813658

कार्यवाही पुलिस:-

दिनांक 19/02/2026 को कृष्ण गोपाल (प्रो.) आरपीएस थानाधिकारी केपास सूचना प्राप्त हुयी की हरिसिंह पुत्र घासीलाल जाति भील निवासी कचनारिया खुर्द थाना हरनावदा शाहजी ग्राम कोटडा कागला के (माल) में जमीन मुनाफा पर लेकर गेहु की खेती कर रखी है गेहु की खेती की आड में गेहु के खेतों में हरे गांजा के पौधे उगा रखे है। मुखबीर की सूचना पर कार्यावाही के अंजाम हेतु बिना विलम्ब किये बिना भागचन्द मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड के निर्देशन में व अशोक कुमार वृत्ताधिकारी वृत्त मनोहरथाना के निकटतम सुपरविजन में रवाना होकर खेत माल मोजा कागला कोटडा में पहुंच कर हरिसिहं पुत्र घासीलाल जाति भील के कब्जे शुदा खेत के आसपास देखा गया तो हरिसिंह के कब्जे शुदा खेत में गैहु की फसल की आड में हरे पोधे उगे हुये नजर आये। हरिसिंह को डिटेन कर उगे हरे पोधों के बारे में पुछा तो गांजा के पोधे होना बताया तथा मादक पदार्थ गांजा के पोधे उगानें के संबंध में हरिसिंह के पास कोई अनुज्ञापत्र नहीं होनें पर अवैध मादक पदार्थ गांजा के पोधों को जड सहित उखाड हरे पोधों का वजन कुल 121 किलो 350 ग्राम हुआ सभी पोधों को मोके पर जप्त किया गया तथा हरिसिंह पुत्र घासीलाल जाति भील उम्र 35 साल निवासी कचनारिया खुर्द थाना हरनावदा शाहजी जिला बाराँ राज. को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया जाकर अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त :-

  • हरिसिहं पुत्र घासीलाल जाति भील उम्र 35 साल निवासी कचनारिया खुर्द थाना हरनावदा शाहजी जिला बाराँ राज.थाना

जावर टीम:-

01. कृष्ण गोपाल (प्रो.) आरपीएस थानाधिकारी मय जाप्ता

02. देवेन्द्र सिहं सउनि,

03. जोधराज कानि 1598,

04. सुरेश कुमार कानि 389,

05. महावीर कानि 1412,

06. राजवीर कानि 568

महत्वपूर्ण लिंक्स (Reference Links)

RTE: हस्ताक्षर की जंग में हारा शिक्षा का अधिकार, आय कौन प्रमाणित करे?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment