बैंक मामले में पूर्व में भी एक आरोपी संदीप हो चुका है गिरफ्तार
20 दिन पहले एक अध्यापक की मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का पुलिस ने किया पर्दाफाश
मोटरसाइकिल चोरी की वारदात में शामिल मुख्य आरोपी दिलशाद उर्फ ढिल्लों गिरफ्तार
कब्जे से बरामद की चोरी की गई मोटरसाइकिल, शराब के नशे में आरोपी ने दिया था वारदात को अंजाम
आरोपी ने मोटरसाइकिल को 3000 में बेच दिया था, चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने के आरोप में आरोपी अंसार गिरफ्तार
कब्जे से मिली मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट एवं अन्य सामान किया बरामद
आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में की जा रही पूछताछ
वारदात के खुलासे में नीरज शर्मा एएसआई, कांस्टेबल सुबेसिंह व आसाराम की रही विशेष भूमिका
शिकंजा अभियान के तहत 03 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, अब तक 62 स्थाई वारंटियों का किया जा चुका निस्तारण
बाड़ी : भरतपुर महानिरीक्षक पुलिस रेंज भरतपुर कैलाश चन्द विश्नोई आईपीएस धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान आईपीएस जिला धौलपुर व वृत्ताधिकारी महेंद्र मीणा एवं थानाधिकारी थाना बाड़ी देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में बैंक से एक लाख रूपए की जगह कागज पकड़ाकर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक वर्ष से फरार चल रहा अपराधी रनवीर सिंह व लगभग 20 दिन पहले सेढपाड़ा बाड़ी से एक अध्यापक की मोटरसाइकिल चोरी की वारदात में शामिल मुख्य आरोपी दिलशाद उर्फ ढिल्लों एवं मोटरसाइकिल चोरी का माल खरीदने के आरोप में आरोपी अन्सार पुत्र सूखा जाति मुसलमान उम्र 30 साल निवासी चेलपुरा ईमली का डेरा सरमथुरा थाना सरमथुरा जिला धौलपुर व 03 स्थाई वारंटी नरेश पुत्र भरतसिंह जाति ठाकुर उम्र 56 साल निवासी सेवर हाल निजामपुर शिवपुरी मध्यप्रदेश, सुरेश सिंह पुत्र भरतसिंह जाति ठाकुर उम्र 52 साल निवासी सेवर हाल नरवर शिवपुरी मध्यप्रदेश, भरतसिंह पुत्र रामेश्वर जाति गुर्जर उम्र निवासी विदरपुर थाना सरमथुरा जिला धौलपुर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पहली घटना विवरण दिनांक 03 जनवरी 2024 को एक लिखित रिपोर्ट लक्ष्मण प्रजापति पुत्र सियाराम जाति प्रजापति उम्र 24 साल निवासी कसाई पाड़ा (बटवाल पाड़ा) बाडी थाना बाड़ी जिला धौलपुर ने थाना पर उपस्थित होकर पेश की। इस पर मुकदमा धारा आईपीसी में दर्ज किया गया।

जिसमें आरोपियों की तलाश हेतु टीम गठित की गई व टीम द्वारा सीसीटी कैमरों, मानवीय इनपुट व तकनीका साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। प्रकरण में एक आरोपी संदीप सिंह को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। व आरोपी की पहचान कर आरोपी रनवीर पुत्र साहब सिंह कुशवाह उम्र 27 साल निवासी माफल का पुरा थाना सैंपऊ जिला धौलपुर को धौलपुर जेल से गिरफ्तार किया। दूसरी घटना विवरण दिनांक 26 जनवरी 2026 को एक रिपोर्ट मनीष पचौरी पुत्र दामोदर दयाल शर्मा जाति ब्राह्मण उम्र 42 साल निवासी सेढपाडा बाड़ी थाना बाड़ी ने थाना पर उपस्थित होकर पेश की। जिस पर मुकदमा धारा बीएनएस में दर्ज किया गया। व माल एवं मुल्जिम की तलाश हेतु टीम गठित की गई। टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों, मानवीय इनपुट व मुखबिरों द्वारा आसूचना संकलन कर लगभग 20 दिन पहले सेढपाड़ा बाड़ी से एक अध्यापक की मोटरसाइकिल पैशन प्रो की चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश किया व मोटरसाइकिल चोरी की वारदात में शामिल मुख्य आरोपी दिल्लो उर्फ दिलशाद पुत्र ईशाक जाति मुसलमान उम्र 33 साल निवासी साहनी पाडा सरमथुरा थाना सरमथुरा जिला धौलपुर व अन्सार पुत्र सूखा जाति मुसलमान उम्र 30 साल निवासी चेलपुरा ईमली का डेरा सरमथुरा थाना सरमथुरा जिला धौलपुर को बाडी कस्बे से गिरफ्तार किया। तीसरी घटना विवरण भरतपुर महानिरीक्षक पुलिस रेंज भरतपुर कैलाश चन्द विश्नोई आईपीएस द्वारा फरार अपराधी, स्थाई वारंटी, इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान शिकंजा के तहत स्थाई वारंटी नरेश पुत्र भरतसिंह जाति ठाकुर उम्र 56 साल निवासी सेवर हाल निजामपुर शिवपुरी मध्यप्रदेश, सुरेश सिंह पुत्र भरतसिंह जाति ठाकुर उम्र 52 साल निवासी सेवर हाल नरवर शिवपुरी मध्यप्रदेश, भरतसिंह पुत्र रामेश्वर जाति गुर्जर उम्र निवासी बिदरपुर थाना सरमथुरा जिला धौलपुर को बाडी कस्बे से गिरफ्तार किया।



