---Advertisement---

भ्रष्टाचार पर पर्दा डालते रहे खेराबाद बीडीओ

On: February 3, 2026 6:38 AM
Follow Us:
---Advertisement---

मनरेगा लूट का अड्डा बनी घाँटोली ग्राम पंचायतफर्जी हाजरी, एक ही फोटो से सेंकड़ो मजदूर

रामगंजमंडी। खेराबाद पंचायत समिति में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अब रोजगार नहीं, खुला घोटाला बन चुकी है। विकास अधिकारी समयसिंह मीणा के कार्यकाल में मनरेगा योजना गरीबों के पेट की रोटी छीनने का जरिया बन गई है।

1004650989

ग्राम पंचायत घाँटोली में चल रहे कार्यों में ऐसा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।घाँटोली पंचायत के बोरदी, रामपुरिया और हथोना क्षेत्रों में मनरेगा के नाम पर कागजों में काम पूरे दिखा दिए गए, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, साइड पर रोजाना 120 मजदूरों की हाजरी ऑनलाइन दर्ज की जाती है, लेकिन मौके पर 40–50 मजदूर ही नजर आते हैं। शेष मजदूर सिर्फ कागजों में काम करते हैं।एक ही फोटो, दर्जनों मजदूर—डिजिटल फर्जीवाड़े की इंतहाग्रामीणों ने बताया कि मनरेगा पोर्टल पर एक ही फोटो को बार-बार अपलोड कर अलग-अलग मजदूरों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है। यानी फोटो भी फर्जी, हाजरी भी फर्जी और भुगतान भी फर्जी। यह सब बिना पंचायत प्रशासक और ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत के संभव ही नहीं हो सकता है.शिकायत सुनने को तैयार नहीं BDO, स्टाम्प पेपर की ढालजब ग्रामीण और जनप्रतिनिधि इस घोटाले की शिकायत लेकर खेराबाद पंचायत समिति के BDO समयसिंह मीणा के पास पहुंचे, तो उन्होंने न सिर्फ शिकायत सुनने से इनकार किया, बल्कि हाथ में ज्ञापन तक लेने से मना कर दिया।

1004650983

वार्ड पंच सुमन गुर्जर और बब्लू गुर्जर समेत ग्रामीणों ने जब फोटो, दस्तावेज और प्रमाण सामने रखे, तब भी BDO का जवाब था“स्टाम्प पेपर पर शिकायत दो।”सवाल यह है किक्या सरकारी योजनाओं में हो रहे घोटालों की शिकायत के लिए भी अब दलालों की तरह स्टाम्प पेपर चाहिए?क्या यह भ्रष्टाचार को बचाने की खुली कोशिश नहीं ? BDO की चुप्पी, भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी गवाहीमनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना में हो रहे इस खुले फर्जीवाड़े पर BDO की चुप्पी सीधी-सीधी साझेदारी की ओर इशारा करती है। यदि सब कुछ सही था, तो शिकायत लेने से डर क्यों?यदि फोटो और दस्तावेज झूठे थे, तो जांच से भागने की जरूरत क्यों पड़ी?अब जिला परिषद पहुँचे ग्रामीणन्याय न मिलने पर ग्रामीणों ने जिला परिषद कोटा के आयुक्त को स्वयं कोटा जाकर शिकायत सौंपी। ग्रामीणों ने मांग की है कि घाँटोली ग्राम पंचायत में चल रहे सभी मनरेगा कार्यों की उच्च स्तरीय जांच हो,फर्जी हाजरी और भुगतान की रिकवरी की जाए,दोषी पंचायत प्रशासक, ग्राम विकास अधिकारी और जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज की जाए.और सबसे अहम, भ्रष्ट BDO समयसिंह मीणा की भूमिका की जांच हो.गरीबों की रोटी पर डाकामनरेगा योजना बेरोजगारों को सम्मानजनक रोजगार देने के लिए बनी थी, लेकिन खेराबाद पंचायत समिति में इसे लूट योजना बना दिया गया है। सवाल यह नहीं कि घोटाला हुआ या नहीं?सवाल यह है कि प्रशासन इसे बचा क्यों रहा है?ज्ञापन देने वालों में वार्ड पंच सुमन गुर्जर, राजाराम, बब्लू गुर्जर सहित अनेक ग्रामीण जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

” घाटोली में मनरेगा में फर्जीवाडे के मामले की शिकायत मिली है, जाँचकर दोषी पाए जाने पर मेट पर कार्यवाही की जाएगी “-राधेश्याम जे ई एन खेराबाद पं.स

VIJAY SAMDARSHI

हेलो दोस्तों मैं 2019 से पत्रकारिता जगत में कार्य कर रहा हूं जिसमें सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म जैसे फेसबुक,यूट्यूब, इंस्टाग्राम,वेब पोर्टल वह भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हिंदी दैनिक दो गज दूरी समाचार पत्र प्रकाशित करता हूं।हमारी संस्था का सिर्फ एक ही मकसद है कि हम आप तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा देने का प्रयास करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment