कोटा l इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा परिषद जयपुर राजस्थान की कोटा इकाई द्वारा आयोजित विशाल निः शुल्क इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया.इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा परिषद राजस्थान के संरक्षक डॉ आर बी गुप्ता एव कोटा संभाग प्रभारी डॉ शादाब अहमद ने बताया कि चिकित्सा शिवर का आयोजन शिव भगवती मंदिर समिति तलवंडी एव समाज सेवी राजेंद्र अग्रवाल के सहयोग से किया गया.
चिकित्सा शिविर में मुख्य अतिथि राजेश कृष्ण बिरला अध्यक्ष राजस्थान रेड क्रॉस सोसाइटी एवं नागरिक सहकारी बैंक कोटा तथा विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद योगेश अहलूवालिया राणा रहे .राजेश कृष्ण बिरला ने बताया कि मै लगभग आठ – दस निः शुल्क इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा शिविर में भाग ले चुका हूं कोटा के इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सक लगन एव सेवा भाव से काम करते है .में इनकी तहे दिल से प्रशंसा करता हूं .मैं राजस्थान सरकार को पत्र लिखकर अवगत कराऊंगा की कोटा के इलेक्ट्रोपैथिक चिकित्सक बहुत सेवा भाव से चिकित्सा कर रहे हैं .नर सेवा नारायण सेवा के भाव से कार्य कर रहे हैं. सरकार से आग्रह करूंगा की समस्त सरकारी डिस्पेंसरियों में इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सकों की नियुक्ति की जाये और इनका बजट भी दिया जाए ताकि यह चिकित्सा पद्धति राजस्थान की जनता तक आसानी से पहुंच सके .चिकित्सा शरीर में कोटा के कई वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी जिसमे मुख्य रूप से डॉ महावीर प्रसाद जिला सचिव कोटा, डॉ सुल्तान आबिद खान, डॉ एसपी मिश्रा, डॉ शिखा गुप्ता, डॉ सलमा बेगम, डॉ अदा फिरोज, डॉ रामप्रताप, डॉ रमेश कुमार, डॉ संजय गुप्ता, डॉ शाकिर मोहम्मद, डॉ जीपी राजकुमार, डॉ दीप सिंह, डॉ सुरेन्द्र सिंह चौहान ने अपनी सेवाएं दी .शिविर में ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जाँच भी निः शुल्क की गई साथ ही शिविर में आने वाले सभी मरीजों को 15 दिन की दवाइयाँ निः शुल्क दी गई.
शिविर में 437 रोगियों को निशुल्क परामर्श दिया गया
निवर्तमान वार्ड पार्षद योगेश राणा ने कहा कि मैं इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा शिविर में पहले भी भाग ले चुका हूँ और मेरे आग्रह पर आज मेरे वार्ड 55 में विशाल शिविर लगाया गया मैं पिछले शिविर में गुप्ता हॉस्पिटल पर गया था मुझे शिविर में डॉक्टरों की चिकित्सा तथा इस चिकित्सा के बारे में जानकर बहुत अच्छा लगा जब से मेरे मन में थी कि हमारे मंदिर पार्क में भी एक इलेक्ट्रोपैथी का शिविर लगाया जाए इलेक्ट्रोपैथी सबसे सस्ती और सुलभ चिकित्सा पद्धति है में पत्र लिखकर राज्य सरकार को अवगत कराऊंगा इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचने में सहयोग करें और इलेक्ट्रोपैथी के चिकित्सकों को सरकारी अस्पतालों में नियुक्ति दी जाए.





