बकानी। सांसद दुष्यंत सिंह की जन संवाद पद यात्रा के तीसरे चरण के दूसरे दिन बकानी नगर में उत्सव का वातावरण बन गया। सांसद सिंह ने खेड़ा बकानी स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद आगे के लिए प्रस्थान किया।बकानी नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए आम जन, व्यापारियों और कार्यकर्ताओं ने सांसद सिंह का ढोल धमाकों के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया।

बकानी के मुख्य बाज़ार की सड़कों पर दर्जनों स्वागत द्वार सजाए गए थे।कदम कदम पर पुष्पहार और साफे बँधवाकर उनका सम्मान किया गया। सम्पूर्ण नगर की सड़कें फूलों से अटी हुई थीं। एक अनुमान के अनुसार एक टन से भी ज़्यादा फूलों का इस्तेमाल सांसद के स्वागत में किया गया था। कुशवाहा समाज, गुर्जर समाज, युवा मोर्चा और व्यापार संघ ने सांसद सिंह का भव्य स्वागत किया। उन्होंने लोगों से जन समस्याओं के ज्ञापन भी लिए।पार्टी से जुड़े अनेक परिवारों के आतिथ्य को भी दुष्यंत ने सहजभाव से स्वीकार किया। बकानी में हुए स्वागत कार्यक्रमों में चार घंटे से भी अधिक का समय लगा। इसके बाद उन्होंने करलगांव, गरवाड़ा, मोरुखेड़ी जोड़ और कोली गांवों में पहुंचकर जन समस्याएं सुनीं। यह रहे साथ: पदयात्रा के दौरान प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा, पूर्व विधायक नरेंद्र नागर, जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ताऊ, हरि पाटीदार, राकेश भील, प्रकाश वर्मा, रंजीता पांडे, भावना सिंह, सीता भील, ज्योति शर्मा, जिला मंत्री पूनम चंद्र शर्मा, मनोज मुंजा, ओम लोधा, हेमराज कुशवाह, मोतीलाल ऐरवाल, विजयानंद आलिया, अंकित बरेठा आदि साथ रहे।





