---Advertisemant---

झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के छात्र Hunar शेखावत ने NEET PG 2026 में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 116

On: October 3, 2026 5:49 PM
Follow Us:
NEET PG 2026
---Advertisemant---

झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के 2020 बैच के छात्र Hunar शेखावत, पुत्र महेंद्र शेखावत, निवासी पिलानी, झुंझुनू ने NEET PG 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 116 हासिल कर चिकित्सा क्षेत्र में झालावाड़ का नाम रोशन किया है.

NEET PG 2026

Hunar ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर मेहनत, लगन और अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया. उन्होंने बताया कि झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में डीन डॉ. संजय पोरवाल के नेतृत्व में विकसित शैक्षणिक वातावरण ने उनकी नींव मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई . एमबीबीएस प्रशिक्षण के दौरान उन्हें डॉ. शकीला मुल्ला, सीनियर प्रोफेसर, पीएसएम विभाग से शिक्षा के प्रति प्रेरणा के साथ-साथ एक मेंटर के रूप में निरंतर मार्गदर्शन मिला। Hunar का मानना है कि कॉलेज के शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपने माता-पिता के सहयोग ने उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

अपनी इस शानदार सफलता के बाद Hunar भविष्य में चर्मरोग (Dermatology) विषय में पीजी करने की इच्छा रखते हैं।

Hunar की इस उपलब्धि पर झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों और सहपाठियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment