---Advertisement---

पूर्व सीएम बोली -आपके सांसद आपकी तकलीफों को गले लगाने आए हैं

On: January 16, 2026 4:36 AM
Follow Us:
---Advertisement---

पूर्व CM वसुंधरा राजे ने दिखाई पदयात्रा को भगवा झंडी क्षेत्रीय सांसद दुष्यंत सिंह ने की शुरू पदयात्रा

उमड़ा जनसैलाब उन्हेंल नागेश्वर तीर्थ में 3 दिवसीय पदयात्रा का आगाज; जनसभा में सरकारी योजनाओं के लाभ और समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा.

डग ! झालावाड़ जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल उन्हेंल नागेश्वर में तीन दिवसीय पदयात्रा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह ने शिरकत की। दोनों नेताओं ने भगवान नागेश्वर पार्श्वनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

1004453820

तीर्थ पेड़ी ने किया भव्य स्वागत

तीर्थ पेड़ी के सचिव धर्म चंद जैन द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री राजे और सांसद दुष्यंत सिंह का विधि-विधान से बहुमान किया गया। इसके बाद दोनों नेताओं ने तीर्थ में विराजित -साध्वी भगवंतों से आशीर्वाद लिया।जनसभा को किया संबोधित कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यन्त सिंह ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनहित उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा।

1004453826 1

राजे ने कहा- सांसद आपकी तकलीफ को गले लगाने आए हैं. राजे ने कहा आपके सांसद हमेशा जनता के बीच रहते हैं। सब जगह पहुंचने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा यह यात्रा राजनीतिक यात्रा नहीं,यह यात्रा अपनों की, अपनों के लिए अपनों की ओर से यात्रा है। लोगों से जुड़ने, जनता की आवाज सुनने और लोगों के सपनों को पूरा करने की यात्रा है। उन्होंने कहा- इस यात्रा का लक्ष्य है, हर नागरिक का सम्मान हो। हर व्यक्ति का उत्थान हो। हर वाजिब समस्या का समाधान हो। यह एक ऐसी यात्रा है, जिसमें सांसद आपके खेतों की मिट्टी, आपके बच्चों की मुस्कान, आपकी मेहनत को अपनाने आए हैं। आपकी तकलीफ को गले लगाने आए हैं।

1004453830

सांसद ने कहा- लोगों की समस्याएं जल्द दूर किया जाएगा प्रसिद्ध धार्मिक स्थल उन्हेंल नागेश्वर से सांसद दुष्यंत सिंह ने 3 दिवसीय यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान सांसद ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनहित उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याएं जल्द दूर होगी।

1004453838

संबोधन के पश्चात उन्होंने पदयात्रा को भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया।प्रशासनिक और पुलिस अमला रहा मुस्तैदसुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ये अधिकारी मौजूद रहे:अजय सिंह राठौड़: जिला कलेक्टरअमित कुमार बुडानिया: जिला पुलिस अधीक्षकप्रेम कुमार चौधरी: पुलिस उपाधीक्षक (भवानी मंडी)हेमंत गौतम: पुलिस उपाधीक्षकथाना प्रभारी: अमरनाथ योगी (गंगधार), भंवर सिंह गुर्जर (डग), रामकरण कटारिया (उन्हेल नागेश्वर) सहित जिले के आला अधिकारी ओर कार्यकर्ता रहे मौजूद.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment