धौलपुर : जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान द्वारा जिले में चलाये जा रहे अवैध खनन के खिलाफ अभियान के तहत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा आरपीएस के निर्देशन में एवं वृताधिकारी वृत शहर धौलपुर कृष्णराज जांगिड़ आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में सदर थानाधिकारी महेश मीणा उप निरीक्षक के नेतृत्व में चौकी थाना सदर धौलपुर पुलिस की दो अगल-अलग स्थानों से अवैध खंडा पत्थरों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो ट्रैक्टर स्वराज बिना नंबरी मय ट्राॅली के अवैध रूप से खंडा पत्थरों के भरे हुए को जप्त किया जाकर मुकदमा धारा बीएनएस व एमएमडीआर एक्ट में दर्ज किया गया है। दोनों ट्रैक्टर चालक पुलिस नाकाबंदी को देखकर अपने-अपने ट्रैक्टर-ट्राॅली को मौके पर छोड़कर फरार हो गये। जिनकी तलाश जारी है।
अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही, दो ट्रैक्टर स्वराज बिना नंबरी मय अवैध खंडा पत्थरों के जप्त
By Ankit goyal
On: February 17, 2026 4:00 PM
---Advertisement---



