---Advertisemant---

सत्य और अहिंसा से दुनिया की कोई भी जंग जीती जा सकती है : डॉ. निधि प्रजापति

On: October 3, 2026 4:49 AM
Follow Us:
---Advertisemant---

सर्वधर्म सम्मान की भावना दुनिया को शांतिपूर्ण बनाती है |शांति और सद्भावना से ही विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है |बच्चों की कलाकृतियों में दिखा महात्मा गाँधी का विकसित भारत कुलदीप बैरवा, लक्षिता जरवाल, आरती और रोहित रहे प्रथम

कोटा । राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और देश के दूसरे प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर सोसाइटी हैस ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा कोटा नयानोहरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और शंकर पूरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में महात्मा गाँधी के सपनों का विकसित भारत विषय पर कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता और व्याख्यान का आयोजन यूनि कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सहयोग से किया गया |

1006801402

ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. निधि प्रजापति ने विद्यार्थियों को महात्मा गाँधी के जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकारी देते हुए महात्मा गाँधी जी के ग्यारह व्रत सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य, सर्वधर्म, स्वदेशी, अस्वाद, अभय, अस्पृश्यता निवारण और शारीरिक श्रम के बारे में बताया साथ ही कैसे इन व्रतों का प्रयोग करके दुनिया को शांति प्रेम, सद्भावना और सम्मान के साथ रहा जा सकता है | गाँधी जी महानता ही है की विश्व के 100 से ज्यादा देशों में गाँधी जी मूर्तियां लगी है और जब भी भारत में कोई अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम होता है तो सबसे पहले आने वाले विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष गाँधी जी की समाधी राजघाट पर जाकर अपनी सच्ची श्रद्धांजलि देते है | बच्चों ने दिए गए विषय के आधार पर बहुत सुन्दर पोस्टर बनाये जिसमें उन्होंने भारत को सुपर पावर, रक्षा, तकनीकि, कृषि व अंतरिक्ष अनुसंधानों में श्रेष्ठ जैसे सपनों को दिखाया | बच्चों की कल्पना में उन्नत कृषि संसाधन, ग्रामोत्थान की झलक स्पष्ट दिखाई दी | इस मौके पर प्रिंसिपल अलका मीणा की उपस्थिति में विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मैडल देकर सम्मानित किया गया | विजेता विद्यार्थियों में नयनोहरा स्कूल के कुलदीप बैरवा और लक्षिता जरवाल प्रथम, एकता व राधिका द्वितीय एवं रवीना बिरला व हिमांशु तृतीय रहे वही शंकरपुरा विद्यालय के आरती गोठवाल, चंदा, ट्विंकल, दीपिका, व रोहित प्रथम, कृष्णा, अक्षय, और सागर द्वितीय और मिनाक्षी, तनिष्का, खुशी व प्रियांशु खींची तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को प्रधानाध्यापिका मंजुलता शर्मा ने पुरस्कृत किया | इस मौके पर यूनि कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के गौरव भटनागर तथा नेमीचंद जैन, कल्पना शर्मा, मनोज मीणा, मंजुला नेनामा , ममता सिंह, उर्मिला मीणा , सरिता मीणा आदि अध्यापकगणों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा |

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment