---Advertisemant---

कांग्रेस के ‘संगठन बढ़ाओ–लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत वार्ड प्रभारियों की बैठक, सांगठनिक मजबूती पर जोर

On: April 26, 2026 11:30 AM
Follow Us:
---Advertisemant---

बारां/अंता। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के “संगठन बढ़ाओ–लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी, बारां की सक्रियता अब जमीनी स्तर पर साफ नजर आने लगी है। नवनियुक्त वार्ड प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाते हुए वार्डवासियों और कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद की शुरुआत कर दी है।

1005377134

इसी क्रम में वार्ड संख्या 17 एवं 19 के प्रभारी शाहिद इकबाल भाटी तथा वार्ड संख्या 10 एवं 11 के प्रभारी पार्षद जाकिर मोहम्मद ने अपने-अपने वार्डों में महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित कीं। अंता विधायक प्रमोद जैन भाया, बारां-अटरू के पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हंसराज मीणा के नेतृत्व और मार्गदर्शन से अभियान मजबूती से आगे बढ़ रहा है। बैठकों के दौरान वार्ड प्रभारी शाहिद इकबाल भाटी ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, बूथ कार्यकारिणी के गठन और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की तो वही प्रभारी पार्षद जाकिर खान ने कहा कि मजबूत बूथ संरचना ही संगठन की असली ताकत है और इसी के आधार पर कांग्रेस को और सशक्त बनाया जा सकता है।बैठकों में स्थानीय समस्याओं और विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। वार्डवासियों ने प्रभारियों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूती दी जाएगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री शेरू खान, पूर्व पार्षद अजय मेहता, कार्तिक खंडेलवाल,अशफाक मोहम्मद,शेख आरिफ अनवर, समाजसेवी शाहिद अंसारी,शारिक खान, संतोष गालव,और मुर्तजा अंसारी सहित कई सहयोगी कांग्रेसजन मौजूद रहे। सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।अंता क्षेत्र में कांग्रेस का यह अभियान, वार्ड स्तर पर बढ़ती सक्रियता पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment