झालावाड़। सन ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा झालावाड़ में छह दिवसीय ‘नए दृष्टिकोण वाला शिविर 25 अप्रैल से शुरू होगा। यह शिविर राधा रमण मांगलिक ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को दवा-मुक्त रखते हुए स्वस्थ और आनंदमय जीवन जीने की कला सिखाना है। शिविर में प्रतिदिन लगभग 5000 लोगों के आने की संभावना है।शिविर से पहले, स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता रैलियां निकाली जाएंगी। पहली रैली 22 अप्रैल को झालरापाटन में शाम 6:00 बजे सूर्य मंदिर से शुरू होगी। यह रैली पीपली बाजार, शांतिनाथ जी के बाड़ा और सेठों का चौराहा होते हुए शहर के सभी प्रमुख मार्गों से गुजरेगी और वापस सूर्य मंदिर पर समाप्त होगी। इस रैली में व्यापार सेवा समिति, द्वारकाधीश पुष्टि भक्ति सत्संग समिति, भारत विकास परिषद, श्याम परिवार सहित एक दर्जन से अधिक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।इसी क्रम में, दूसरी रैली 23 अप्रैल को झालावाड़ के आनंद कुमार स्मृति भवन से शाम 6:00 बजे शुरू होगी। यह रैली बड़ा बाजार, मंगलपुरा, मामा भांजा चौराहा, अस्पताल रोड और बस स्टैंड होते हुए गोकुल धाम समिति पर संपन्न होगी। झालावाड़ की करीब दो दर्जन से अधिक सामाजिक संस्थाओं से जुडे लोग और पदाधिकारी इस रैली में भाग लेंगे।शिविर की ऑर्डिनेटर दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि इस बार के आयोजन में स्वयं परम आलय जी मौजूद रहेंगे। शिविर में साधकों को ब्रेन विकसित करने के आसान प्रयोग और सूत्र बताए जाएंगे, जिससे वे दवा-मुक्त रहते हुए स्वस्थ और आनंदमय जीवन जी सकें। शिविर के लिए सोमवार सुबह तक लगभग सी डेमोंस्ट्रेशन पूरे किए जा चुके हैं, जिसके माध्यम से 6000 लोगों से संपर्क साधा गया। इनमें से 3900 लोगों ने शिविर में शामिल होने की सहमति देते हुए एंट्री कार्ड लेकर अपने रजिस्ट्रेशन करवा लिए गए है।दो घंटे के शिविर के बाद रोज सुबह 18-20 आइटम का निःशुल्क नाश्ता परोसा जाएगा, जो मस्तिष्क की शक्तियों को जगाने में सहायक होगा। यह नाश्ता एक वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित है, जिसमें 18 से 20 तरह की चीजें होंगी, जो हमारी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होती है। नाश्ते में कुछ फल, सीड्स और नट्स शामिल किए जाएंगे, जो हमारे किचन में भी आसानी से उपलब्ध होते हैं, लेकिन उन्हें सही मात्रा, सही समय और सही कॉम्बिनेशन में लेना ही उपयोगी होता है। नाश्ते की सभी सामग्री सुबह खाली पेट लेने से पाचन को मजबूत करती है। नाश्ते के कॉम्बिनेशन में कुछ चीजें, जैसे गुड पानी, तिल्ली, दाना मेथी, सौंफ आदि दिया जाता है, जो सभी विटामिन्स मिनरल्स आदि पोषक तत्वों से भरा होता है। इसके लिए शिविर में शामिल होने वाले साधकों को एक बड़ी थाली, गिलास, चम्मच और आसन साथ लाना होगा। जो नाश्ता परोसा जाएगा, वो मस्तिष्क की शक्तियों को जगाने में सहायक होगा। यह नाश्ता एक वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित है जो हमारी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होता हैं। नाश्ते को सही मात्रा, सही समय और सही कॉम्बिनेशन में लेना ही उपयोगी होता है। नाश्ते की सभी सामग्री सुबह खाली पेट लेने से पाचन क्षमता को मजबूती मिलती है।
झालावाड़ में 25 अप्रैल से ‘नए दृष्टिकोण वाला शिविर’ रोजाना 5000 लोग जुटेंगे,दवा-मुक्त व आनंद मय जीवन जीना सिखाया जाएगा।
On: April 20, 2026 5:28 AM
---Advertisemant---





