डग,नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस ने अपना बोर्ड बना लिया है। सोमवार को हुए मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी टीना नागर ने 14 वोट हासिल कर अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया। भाजपा प्रत्याशी भगवती बाई को 6 वोट मिले। टीना नागर ने 8 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।20 सदस्यीय नगर पालिका में बहुमत के लिए 11 वोट जरूरी थे। तो कांग्रेस पार्टी ने 14 वोट हासिल कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया।

चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल हो गया। समर्थकों ने सुसनेर विधायक भैरोसिंह परिहार बापू का फूल मालाओं से स्वागत किया। सुबह तक क्रॉस वोटिंग की चर्चाएं भी थीं, लेकिन मतदान के नतीजों ने तस्वीर साफ कर दी। टीना नागर को कांग्रेस के सभी निर्वाचित पार्षदों का समर्थन मिला।निर्वाचन अधिकारी ने टीना नागर को डग नगर पालिका के प्रथम अध्यक्ष निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा!
प्रशासन रहा अलर्ट
डग नगर पालिका के प्रथम बार चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा ओर नगर पालिका भवन के मुख्य द्वार पर बैरिकेटिंग करवाई गई ओर चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया ओर नगर पालिका के अध्यक्ष चुनाव में निर्वाचित पार्षदों को प्रवेश दिया गया व बाहरी व्यक्ति को 200 मीटर परिधि से दूर रखा गया । स्पष्ट बहुमत के बाद भी रिस्क नहीं आज जब अध्यक्ष का चुनाव था.उससे पूर्व भाजपा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में नगर पालिका के बाहर देखे गए व 10 बजे बाद ही भाजपा के 6 निर्वाचित पार्षदों को पूरी सुरक्षा से अंदर प्रवेश करवाया गया । भाजपा की ओर से भगवती बाई ने नामांकन दाखिल किया था.वही कांग्रेस पार्टी की ओर से टीना नागर ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया हुआ था जो अपने काफिले व सुरक्षा घेरे में सभी कांग्रेस के 14 निर्वाचित पार्षद मतदान के लिए पहुंचे.जहां टीना नागर को पूरे 14 मत मिलने पर विजयी घोषित किया । उसके बाद सभी निर्वाचित पार्षदों को सुरक्षित घेरे में लेकर वाहनों से अज्ञात स्थान के लिए निकल गए ताकि मंगलवार को उपाध्यक्ष का चुनाव निर्विघ्न संपन्न हो सके इस लिए सभी को डग से रवाना किया गया। वही टीना नागर को विजयी प्रमाण पत्र मिलने के बाद सभी निर्वाचित पार्षदों ने बधाई दी वहीं समर्थकों ने नारे बाजी कर आतिशबाजी की.





